फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों पर सरकार ने कोई अमल नहीं किया : समय सिंह

विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन चढूनी का एक शिष्टमंडल। स्रोत:
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी रेवाड़ी का एक शिष्टमंडल ने दक्षिणी हरियाणा के प्रभारी धर्मपाल नंबरदार की अध्यक्षता में डीसी अभिषेक मीणा को ज्ञापन सौंपा। समय सिंह प्रधान ने बताया कि पिछले दिनों जो प्रशासन के साथ मीटिंग हुई थी, उस पर सरकार ने कोई अमल नहीं किया है। अभी तक नहीं तो साल 2023 का क्षतिपूर्ति और भावांतर का पैसा किसानों के खाते में नहीं आए। जो बाजरे के 2000 रुपये देने थे, किसानों के वह रुपये भी अभी तक नहीं आए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान ने बताया कि 5 तारीख को मासिक मीटिंग होगी। उस मीटिंग के अंदर सख्त फैसला लिया जाएगा। डीसी ऑफिस गेट के सामने बहुत बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा यूनियन को बढ़ाने के लिए सदस्य अभियान चला जाएगा और टीमें गांव गांव जाएगी। इस मौके पर वेद प्रकाश, राजकुमार एससी सेल प्रधान, बाबूलाल रोडवेज, सुभाष चंद्र नंबरदार, राज सिंह ढिल्लों, लोकेश व अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें