फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए गंभीर : बिक्रम

Sat, 29 Aug 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप प्रदेश में महिलाओं के लिए भयमुक्त व सुरक्षित माहौल कायम हुआ है।
विज्ञापन


यह विचार सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने व्यक्त किए। यादव शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित महिला पुलिस थाने का उद्घाटन कर महिलाओं को समर्पित करने उपरांत आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को अनूठा उपहार देकर अपना रक्षा धर्म निभाया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा देश का ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां सभी जिलों में महिला पुलिस थाने खोले गए हैं और इसके लिए आप सभी विशेषकर महिलाएं बधाई की पात्र हैं।
विज्ञापन


यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। उन्होेंने कहा कि यह सरकार का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है।

महिला पुलिस थाने के खुलने से महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने का एक और विकल्प खुल जाएगा।  उन्होंने कहा कि ई-दिशा केंद्रों के माध्यम से संपत्ति के रजिस्ट्रेशन की सरल और पारदर्शी प्रणाली सभी जिलों में सफलतापूर्वक चल रही है। इससे तहसीलों में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है।

सरकार द्वारा घर बैठे शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस विभाग में सिटीजन पोर्टल 'हरसमय' स्थापित किया गया है।  इस मौके पर उपायुक्त डा. यश गर्ग, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन सुरेश देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश खोला, डा. अरविंद यादव, निरंजनलाल, दीपक मंगला, अशोक मुद्गिल, सरोज देवी, चांदनी चांदना, पुष्पा, विभा चौधरी, गीता, दीपा भारद्वाज, संतोष यादव, पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी व आरएसओ सहित काफी महिलाएं उपस्थित रहीं।

ये बोले पुलिस अधिकारी
आईजी दक्षिणी रेंज ममता सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में महिला वर्ग के सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। राज्य सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ बराबरी के अवसर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प हैं ताकि वे समाज में सिर उठाकर और आत्म समान व गरिमा के साथ जीवनयापन कर सकें।पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के लिए खास दिन है और इस दिन महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से महिला थाने के रूप में खास तोहफा मिला है।  कार्यक्रम के समापन पर महिला पुलिस डीएसपी पूजा डाबला ने सभी आगंतुकों का समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर आभार व्यक्त किया। स्टेशन के उद्घाटन से पूर्व थाना परिसर में हवन यज्ञ व पूजा-पाठ भी किया गया।

-ये रहेगा महिला थाने में स्टाफ
महिला पुलिस थाने में थाना डीएसपी पूजा डाबला, थाना प्रभारी सुशील, दो उप-निरीक्षक हीरामनी व मुनिया देवी, तीन सहायक उप-निरीक्षक सुनीता देवी, अनीता, रेखा की पोस्टिंग की गई है, जबकि चार हैड कांस्टेबल के पदों पर केवल सर्वेश, अंजू, कोशल्या, गीता तथा 20 सिपाही के स्थान पर 17 महिला सिपाही थाने को मिली हैं। साथ ही दो कं प्यूटर आपरेटर, दो वायरलैस कर्मी हैं। इसके अलावा महिला पुलिस थाने में दो टेलिफोन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाईन नंबर 1091 स्थापित किया गया है। महिला पुलिस थाने में ही जिला महिला परामर्श केंद्र व जिला संरक्षण-सह-बाल विवाह रोकथाम अधिकारी के कार्यालय बनाए गए हैं।

-ये महिला पुलिसकर्मी अच्छे कार्यों के लिए हो चुकी हैं सम्मानित
महिला थाने में तैनात डीएसपी पूजा डाबला ने हरिडयाणा पुलिस को 2011 में ज्वाइन किया। सबसे पहली पोस्टिंग करनाल जिले में, उसके बाद सोनीपत और अब यहां महिला थाना में तैनात किया गया है। इसके अलावा थाना प्रभारी सुशील को 2009 में 15 अगस्त के मौके पर गुड़गांव में बेहतर टै्रफिक बंदोबस्त, 2010 में 15 अगस्त पर वुमैन सैल में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा कांस्टेबल सरगो देवी को 26 जनवरी के मौके पर लॉ एंड आर्डर के लिए सम्मानित किया गया है।

-इन मामलों में  दर्ज करा सकती है महिला शिकायत
इस महिला पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 304-ख, 313, 314, 315, 316, 318, 354, 366-क, 366-ख, 376, 376-क, 376-ख, 376-ग, 376-घ, 376-ड, 497, 498, 498-क व 509 आदि सहित बाल विवाह अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम आदि अपराधों के तहत पंजीकरण तथा अन्वेषण किया जाएगा। जिला रेवाड़ी के महिला पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर हीरामणि को 9416371590 व दूरभाष नंबर 01274-251722 पर शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

-छोटा पड़ा टैंट और कम पड़ी कुर्सियां
महिला थाने के उद्घाटन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बसों व अन्य वाहनों से काफी संख्या में महिला शक्ति पहुंची। पुलिस लाइन में खुले मैदान में टैंट लगाया गया था। लेकिन स्कूली छात्राओं व महिलाओं की संख्या बढने पर टैंट छोटा पड़ गया। कुछ महिलाएं गर्मी के कारण पेड़ की छांव में भी बैठी दिखी। हालांकि महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आनन-फानन में कुर्सियों व टैंट मंगाकर लगाया गया। गर्मी के कारण कुछ महिलाओं को कार्यक्रम समाप्त होने से पूर्व लौटते हुए भी देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें