रेवाड़ी। जिले में शनिवार को गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के ज्यादातर मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिरों में लंबी लाइन लगी। वहीं शाम को घरों में गोवर्धन पूजा भी की गई।
गोवर्धन पर्व हर साल दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है, लेकिन इस बार 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को दो दिन दिवाली होने के कारण शनिवार को त्योहार मनाया गया। नई अनाज मंडी के शिव मंदिर में नई अनाज मंडी के समस्त व्यापारियों के सहयोग से शिव मंदिर सेवा समिति की ओर से अन्नकूट प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में नवल किशोर गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, हरकेश यादव, सुरेश गर्ग, नरेश मित्तल, राजेंद्र सिंहल, मुकेश कुमार, दीपक मंगला, नरेश बंसल, जतिन अग्रवाल, विजय गुप्ता, सन्नी गोयल, रिशु यादव, राजीव बंसल, बीरेंद्र जिंदल, भोला, मनीष अग्रवाल, विक्की मित्तल, रवि भट्टेवाले, चरत अग्रवाल, पारस, कपिल, तरुण सिंहल, सतीश, राजेश कुमार, दिनेश, कमल सहित गणमान्य व्यापारीगण शामिल रहे।
शहर के मॉडल टाउन और सेक्टर तीन राधा कृष्ण मंदिर, शिव चौक, नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, आजाद चौक स्थित शिव मंदिर, रेलवे रोड स्थित मंदिर, ठठेरा बस्ती, नई आबादी सहित जिले के हर मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ अन्नकूट का प्रसाद शाम तक बांटा गया।