संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। होली को देखते हुए रेलवे की तरफ से गाड़ी संख्या 05023/05024 गोरखपुर- खातीपुरा (जयपुर)- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 05023 गोरखपुर-खातीपुरा (जयपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 2 से 30 मार्च तक (05 ट्रिप) गोरखपुर से रविवार को 21.15 बजे रवाना होकर सोमवार को 17.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर)-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 3 से 31 मार्च तक (05 ट्रिप) खातीपुरा से सोमवार को 18.50 बजे रवाना होकर मंगलवार को 14.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंड़ा, बुढवल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुडगांव, रेवाड़ी, अलवर एवं बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 2 सैकण्ड एसी, 9 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी , 1 पावरकार व 1 गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।