रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट की एक दुकान में चोर दुकान का लॉक तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक जब सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर उखड़ा मिला और सामान गायब था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव पीपा फतेहपुरी निवासी उदयराम फिलहाल शहर के शिव नगर पार्ट-2 में रहते हैं। उन्होंने दिल्ली रोड स्थित बालाजी मार्केट में कन्फेक्शनरी शॉप है। मंगलवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह साढ़े 6 बजे जब दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो लॉक टूटा हुआ था और शटर भी उखड़ा पड़ा था।
उदयराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंदर जाकर देखा तो काफी सामान इधर-उधर पड़ा मिला। जांच में दुकान से 20 हजार रुपये का सामान गायब मिला। तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उदयराम ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।