फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गढ़ी बोलनी रोड पर गोदाम का शीशा तोड़कर सामान चोरी

Fri, 06 Mar 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर चोर गोदाम का शीशा तोड़कर लाखों रुपये का बिजली का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार ने दो लोगों पर चोरी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शक्ति नगर निवासी कैप्टन वीर सिंह यादव ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिजली के सामान की सप्लाई का काम करते हैं और इसके लिए गढ़ी बोलनी रोड पर उनका गोदाम बना है। तीन मार्च की रात अज्ञात चोर ईंट से गोदाम का शीशा तोड़कर अंदर घुस गए।
उन्होंने बताया कि चोर गोदाम में रखी तांबे की तार और अन्य बिजली का सामान चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। शिकायत में उन्होंने हेमराज और परमात्मा शरण पर शक जताया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें