रेवाड़ी। शहर की परशुराम काॅलोनी में एक आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। चोर करीब 40 ग्राम सोने के गहने और ढाई किलो की चांदी की पायजेब ले गए हैं।
चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को दी शिकायत में तोहणगर ज्वेलरी के मालिक अजीत सिंह सोनी ने बताया कि सुबह 8 बजे जब वह दुकान पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। सोने की बालियां, नाक के कोके, नाक की बालियां और चांदी के पायजेब नहीं थी। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने चोरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।