फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीजगन्नाथ मंदिर में हुआ होली महोत्सव व जागरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। होली पर्व के उपलक्ष्य में बाराहजारी वृंदावन चौक स्थित भगवान श्रीजगन्नाथ मंदिर में होली महोत्सव व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित टेकचंद स्वामी ने बताया कि वर्षों से भगवान जगन्नाथ मंदिर में होली से पूर्व होली के प्रतीक रंग अबीर गुलाल व फूलों की होली बाबा के रात्रि जागरण में खेली जाती है।
विज्ञापन

शनिवार की रात्रि जागरण में संजय शर्मा गोकलगढ़, मुरारीलाल सोनी, हरिओम सैनी, राधेश्याम सैनी, आयशा शर्मा हिसार व अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। सुबह चार बजे बाबा जगन्नाथ की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।
जागरण में अशोक मुदगिल, अमित यादव, गिरीश भारद्वाज, दीपक मंगला, पंडित दिलीप शास्त्री, बलवंत कौशिक, रमेश वशिष्ठ, संजय मनचंदा, कपिल गुप्ता, राधेश्याम, शिवदयाल सैनी,नन्दा मिस्त्री, कपिल कौशिक, राजेश शर्मा, सरोज भारद्वाज, बीना कौशिक, मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें