रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में आयोजित इनोवेशन 2025 में सफलता का परचम लहराते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कुल 24 प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए महाविद्यालय की छात्राओं ने 15 प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने सभी विजेता छात्राओं को सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों की इंचार्ज डॉ. राजेश कुमारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में 17 व 18 अक्तूबर को आयोजित की गई थी जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पुरस्कार प्राप्त किए।
यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम
प्रथम पुरस्कार :
सोलो डांस में स्नेहा, एनसीसी फायरिंग में भावना, महक, अंजना, एनसीसी मैप मेकिंग में आशा, एनएसएस क्विज में वैशाली, अंजलि, विधि, गणित पोस्टर मेकिंग में कीर्तन, श्लोक उच्चारण में मधु, कार्टूनिंग में हनी, कलश डेकोरेशन में चंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
-
द्वितीय स्थान :
कॉमर्स क्विज में खुशबू, निशा, खुशी, रंगोली मेकिंग में दीपिका, भूगोल क्विज में खुशी, रोहिणी, खुशी, फोटोग्राफी में कमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तृतीय स्थान : एनसीसी ड्रिल में विशाखा, पायल, कोमल, मुस्कान व दीपिका, एनसीसी वेपन नॉलेज में भारती, ऑन द स्पॉट डेकोरेशन में संध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया