फोटो: 17रेवाड़ी। गांव जैतड़ावास में सांग सम्राट मास्टर नेकीराम क्लब की पहली वर्षगांठ मनाती हु
- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
रेवाड़ी। गांव जैतड़ावास की युवतियों की ओर से गठित सांग सम्राट मास्टर नेकीराम क्लब की सोमवार को पहली वर्षगांठ मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सुजाता सिंह, सचिव अंजू, खजांची प्रीति, कैबिनेट सचिव आरती एवं निर्देशक स्वीटी ने अपनी टीम के साथ सांग सम्राट मास्टर नेकीराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मास्टर नेकीराम के जीवन और उनके द्वारा लोक संस्कृति व सामाजिक क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वहीं, क्लब द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान अभी तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। क्लब अध्यक्ष सुजाता सिंह ने बताया कि उनका क्लब भविष्य में भी अपने स्तर पर देश की एकता, अखंडता, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
वहीं नेहरू का केंद्र, रेवाड़ी और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर भी सामाजिक गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देता रहेगा। इस दौरान स्वीटी ने एक कविता के माध्यम से गांव की बेटियों के हौसले को बुलंद करने का कार्य किया। वहीं मेघा और पूजा ने अपने भाषण से उपस्थित सभी को भविष्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।