फोटो: 03रेवाड़ी। झज्जर रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में नवरात्र के उपलक्ष्य में कलश स्थापना
- फोटो : शहर स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
रेवाड़ी। शहर में झज्जर रोड स्थित बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की ओर से संचालित आशियाना वृद्धाश्रम में सोमवार को सुबह नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धापूर्वक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई। इस अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्जवलित कर आरती की गई और सभी ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि एवं स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश राजपाल ने विधि-विधान के साथ वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों और ट्रस्ट के सदस्यों के साथ मिलकर पूजा संपन्न की। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सुबह के समय पूजा होगी, वहीं शाम को भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया जाएगा। आगामी 1 अक्तूबर को नवमी के दिन कन्या पूजन कर प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों सहित संस्था के सदस्य सरला सपड़ा, अमित पोपली, सोनिया पोपली, सिमरन राजपाल, रितेश गुलाटी और सीए जतिन सैनी मौजूद रहे।