फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिये युवाओं को ब्लैकमेल कर रहीं युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शातिर ठगों ने ठगी करने का अब नया तरीका अपनाया है। युवाओं को फंसाने के लिए ठगों ने युवतियों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ठगी में शामिल युवतियां युवाओं को अश्लील कॉल कर अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रही हैं। जिले में ऐसे करीब पांच मामले सामने आए हैं। जिनमें वीडियो कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल किया गया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक साइबर अपराधियों का यह तरीका लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ। शहर में कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग प्रतिष्ठा के डर से केस भी दर्ज नहीं करना चाहते। जबकि ऐसे मामलों में पुलिस के पास शिकायत करनी चाहिए।
केस-1
धारूहेड़ा थाना क्षेत्र निवासी दिनेश के पास 5 जून को फेसबुक पर वीडियो कॉल के जरिए न्यूड कॉल करवाया गया। उन्हें ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। इसके बाद भी पैसे मांगे जाते रहे तो उन्होंने पुलिस में शिकायत करने की बात की। अब उसके पास साइबर ठगों के फोन आने बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

केस-2
शहर निवासी अनिल ने बताया कि 3 जून को उसके पास फेसबुक पर एक महिला ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। बाद में उससे बातचीत हुई तो उसने फेसबुक के जरिए ही वीडियो कॉल की और फिर नग्न अवस्था में आने के कुछ सेकेंड बाद फोन कट कर दिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता शातिर महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 20 हजार रुपये की मांग की। उसने बदनामी के डर से पैसे दे दिए।
किसी को क्राइम ब्रांच तो किसी को सीबीआई अधिकारी बन कॉल किए
वीडियो कॉल के जरिए फंसने वाले अगर किसी व्यक्ति ने शातिर ठगों को पैसे ट्रांसफर नहीं किए तो उनके पास कभी सीबीआई अधिकारी तो कभी क्राइम ब्रांच का अधिकारी बन शातिर ठग फोन करते रहे। कुछ ने तो डर के मारे पैसे ट्रांसफर कर दिए। इनमें बहुत से बड़े घरानों के लोग भी शामिल हैं। जिन्होंने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत तक नहीं की।
पुलिस की लोगों से अपील
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे खुलकर पुलिस के पास पहुंचे और अपनी समस्याएं बताएं। जो लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचेंगे उनका नाम, पता सभी गुप्त रखे जाएंगे। गुप्त तरीके से मामले की जांच भी की जाएगी। इसलिए लोगों से आग्रह है कि वे शिकायत दर्ज करवाएं।
लोग ये बरतें सावधानी
कभी भी अनजान नंबर की वीडियो कॉल को रिसीव न करें। अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट की बजाय रियल मोड पर कर दें।
रेवाड़ी के एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि साइबर ठगों द्वारा ठगी करने के रोजाना नए तरीके खोजे जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। अज्ञात लोगों से वीडियो कॉल से बचने की जरूरत है। मामला सामने आने पर तुरंत पुलिस से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें