उत्तराखंड जनजागृति मंच के कार्यकारिणी सदस्य।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उत्तराखंड जनजागृति मंच रेवाड़ी की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंच के उपप्रधान भोपाल सिंह रावत ने बताया कि मंच कार्यालय में श्याम सिंह बोरा, यशपाल सिंह व प्रेम सिंह नेगी ने कार्यकारी सदस्यों का चुनाव किया। जिसमें बहादुर सिंह घुगतियाल को प्रधान चुना गया है।
मंच के उपप्रधान भोपाल सिंह ने रावत ने बताया कि मंच कार्यालय में चुनाव समिति सदस्यों द्वारा कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। बहादुर सिंह घुगतियाल को प्रधान, उपप्रधान भोपाल सिंह राव को उपप्रधान, पीएन रावत को सचिव, रमेश बिष्ट को सहसचिव व प्रमोद देवरानी व मयंक मालसी को लेखाकार चुना गया। वहीं प्रदीप कुकरेती, कमल रावत, भगवत बिष्ट, विनोद रियाल, विनोद बर्मा, विशेश्वर दत्त, धीरेंद्र रावत, सुभाष रावत, भुवन पांडे, आशीष बिष्ट, कमल अधिकारी, बबलू खुशल सिंह, रतन नेगी व भास्कर बिष्ट को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चुने गए पदाधिकारियों ने मंच का सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्हें कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई व चुने हुए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई।