फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार और नौकर का कराएं सत्यापन : पुलिस अधीक्षक

Sun, 25 May 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लोगों से किरायेदार या नौकर रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन कराने की अपील की है। सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।
एसपी ने कहा कि किरायेदार या घरेलू नौकर आपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है या फिर किसी बड़ी वारदात का वांछित आरोपी हो सकता है। ऐसे में सतर्कता बरतें और किरायेदार व नौकर का पुलिस सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपराधिक किस्म के लोगों पर अंकुश लगाने के लिए किरायेदारों व घरेलू नौकरों का पुलिस सत्यापन कराना जरूरी है। कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपराध को अंजाम देने के लिए मकान किराये पर लेते हैं और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें