फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 25 May 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29 रसगन गांव में तिरंगा यात्रा निकालते लोग। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रविवार को गांव रसगन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोगों ने सैन्य बलों के शौर्य की सराहना की। शिक्षाविद सुरेंद्र सिंह डूंगरवासिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्र सम्मान की स्थापना का संकल्प है।
तिरंगा यात्रा शिव मंदिर के पास सती माता चौक से शुरू होकर मंदिर परिसर में समाप्त हुई। इसमें शामिल लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। लोगों ने जोश और जनून के साथ देश भक्ति का जज्बा दिख रहा था।
विज्ञापन


यात्रा का नेतृत्व कर रहे शिक्षाविद सुरेंद्र सिंह डूंगरवासिया ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की स्थापना का संकल्प है। भारतीय सेना के जवानों ने पराक्रम दिखाकर पाकिस्तान में आतंकी अड्डे को ध्वस्त कर दिया।
उन्होंने कहा कि अपने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे जिले में किया जा रहा है। यह तिरंगा यात्राएं न केवल शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि हैं, बल्कि पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देती हैं।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम विश्व को यह संदेश देना चाहते हैं कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में पूरा हिन्दुस्तान एकजुट है। इस यात्रा में भाजपा मीरपुर मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार, गांव के सरपंच करण, राव प्रीतम सिंह, अजीत सिंह, रामकुमार, हरीश, चंचल, मयंक, हीरालाल, युधिष्ठिर, सुधीर जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें