डीसी अभिषेक मीणा का स्वागत करते अधिकारी। स्रोत : स्कूल
बावल। डीसी अभिषेक मीणा ने राजकीय कन्या विद्यालय बावल में सीएसआर के तहत करवाए गए टिन शेड और विभिन्न कार्यों का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जीवन में शिक्षा की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पूरी मेहनत और धैर्य के साथ शिक्षा ग्रहण करके कोई भी सफलता हासिल की जा सकती है।
डीसी ने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए। यदि विद्यार्थी इन सुविधाओं का लाभ नहीं लेता है तो इनका कोई महत्व नहीं रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में उपलब्ध लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और शिक्षा संबंधी अन्य सुविधाओं को प्रयोग में लाना चाहिए।
स्कूल प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने डीसी के स्कूल में पहुंचने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी फतेह सिंह, भूपेंद्र, सुनील कुमार सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।