रेवाड़ी। विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अमित कुमार का स्व
कोसली। गांव गुरावड़ा स्थित एक निजी स्कूल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इसमें जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्राचार्य सुमन यादव ने सभी चिकित्सा अधिकारियों का स्वागत किया।
इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों ने विद्यार्थियों को मलेरिया से बचाव की जानकारी दी। बताया कि आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, सुबह और शाम को पूरी बाज़ू के कपड़े पहनें। कूलर को सप्ताह में एक बार साफ करें। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने भाषण और ड्राइंग प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को स्वास्थ्य विभाग रेवाड़ी ने उचित इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. लाल सिंह चिकित्सा अधिकारी गुरावड़ा, बिरेंद्र सिंह व हरीप्रकाश हेल्थ इंसपेक्टर, दिनेश यादव, राहुल दहिया, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।