फोटो : 11जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्
रेवाड़ी। जिला शिक्षा अधिकारी प्रांगण में मंगलवार को एचआईवी एड्स जागरूकता विषय पर जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में जिले के प्रत्येक खंड से 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 28 अगस्त को होगी। इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ रेनू यादव रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका पीजीटी बायोलॉजी राजगढ़ की सीमा यादव और पीजीटी बायोलॉजी बूढ़पुर की रेखा बड़ोदिया ने निभाई। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के छात्र गौरव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 3 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती। द्वितीय स्थान पर बूढ़पुर स्थित जीएसएसएस विद्यालय के जयंत कुमार रहे जिन्हें 2 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया गया। वहीं तीसरे स्थान पर भावेश रहे जिन्हें 1 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।