फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षा दल ने बैलों से भरी पिकअप के साथ दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा में तस्करी कर के ले जाए जा रहे बैलों से भरी एक पिकअप गाड़ी को शनिवार की सुबह गोरक्षा दल के सदस्यों ने पकड़ लिया। इस दौरान तस्करों ने गोरक्षा दल के सदस्यों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। वहीं पिकअप गाड़ी से 4 बैल मुक्त कराए गए हैं। वहीं दोनों आरोपियों को धारूहेड़ा थाना पुलिस को सौंपकर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के सदस्य शहर निवासी गौरव को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर राजस्थान से नंदरामपुर बास होते हुए बैलों को ले जा रहे हैं। उसके बाद वो अपने साथी मोहित, अश्वनी, अक्षय, नवीन और टिंकू के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर नंदरामपुर बास पहुंचे। यहां पिकअप गाड़ी को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने उन पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की और भाग गए। उन्होंने थोड़ी दूर आगे ओवरटेक कर के पिकअप गाड़ी को रुकवाया। गौरव ने बताया कि तस्करों ने निर्ममता से 4 बैल ठूंस-ठूंस कर पिकअप में डाले हुए थे। किसी को शक न हो, इसलिए पिकअप के पीछे लोहे की जाली लगाई हुई थी। साथ ही बैलों के ऊपर सब्जी वाले कैरेट डाले हुए थे। पकड़े गए तस्करों की पहचान नूंह जिले के बड़मा अलीमुद्दीन निवासी आसाम तथा राजस्थान अलवर निवासी पप्पल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें