टपूकड़ा में इमरजेंसी टीम कार्रवाई करते। संवाद
भिवाड़ी। टपूकड़ा में निर्माणाधीन सिक्स लेन हाईवे की जेसीबी से खुदाई के दौरान रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे गैस पाइपलाइन में रिसाव हो गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। आसपास काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग सुरक्षित दूरी पर चले गए।
सूचना मिलते ही एसकेएन गैस कंपनी की इमरजेंसी टीम घटनास्थल पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए गैस की आपूर्ति बंद कर दी। हरियाणा गैस सिटी के इंजीनियर जयवीर ने बताया कि पीएनजी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से यह रिसाव हुआ था। इसमें किसी भी प्रकार की आगजनी या जनहानि नहीं हुई है।
गैस कंपनी की टीम क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का काम कर रही है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है।