फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पपीते के गोदाम से गांजा बरामद किया

Sat, 15 Jun 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात रेलवे लाइन के पास पपीते के गोदाम पर छापा डालकर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 970 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के सतना जिले के गांव कपूरी निवासी श्रीकांत साहू के रूप में हुई है। पुलिस श्रीकांत से पूछताछ कर रही है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन के पास एक पपीते के गोदाम में श्रीकांत साहू नशीला पदार्थ गांजा बेचता है। इसके बाद एक टीम ने पपीते के गोदाम पर छापा डाला। इस दौरान मौके से श्रीकांत कोे पकड़ लिया। उसके हाथ में एक कट्टा था जिसमें से 970 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी के कब्जे से 28,600 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने जब श्रीकांत साहू से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह नकदी उसने गांजा बेचकर कमाई है। पुलिस ने नकदी और गांजा जब्त कर मॉडल टाउन थाने में श्रीकांत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें