फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रार्थना सभा में विद्यार्थी पांच मिनट तक करेंगे योग

Sat, 15 Jun 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 1 जुलाई से प्रार्थना सभा के बाद विद्यार्थी 5 मिनट तक योगाभ्यास करेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने इससे संबंधित निर्देश प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया है।
स्कूलों में विद्यार्थियों को योग करवाया जा रहा है या नहीं इसकी निगरानी के लिए हरियाणा योग आयोग की टीम स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से पूछा जाएगा कि सुबह के समय योग करवाया जा रहा है या नहीं। स्कूलों में योग न करवाए जाने पर इसकी रिपोर्ट विद्यालय शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने डीईओ व डीईईओ को पत्र लिखा है, जिसमें बताया गया है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग करवाना जरूरी है। ताकि विद्यार्थियों स्वस्थ रहें और तनाव से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें