फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगायचा टोल पर आप के पूर्व एमएलए सहित पंजाब व चंडीगढ़ से आए लोगों ने दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त किसान संघर्ष समन्वय संगठनों का एनएच 71 स्थित गंगायचा टोल प्लाजा पर छठे दिन भी धरना जारी रहा। मंगलवार को पंजाब, चंडीगढ़, जींद व झज्जर के किसान समर्थन देने के लिए पहुंचें। आम आदमी पार्टी के पूर्व एमएलए कमांडो सुरेंद्र सिंह एवं आम आदमी पार्टी जिला झज्जर के महामंत्री धर्मवीर डागर ने किसानों के शांतिपूर्वक धरने को अपना समर्थन देते हुए किसानों की दोनों मुख्य मांगे सरकार द्वारा मान लिए जाने के लिए चेताया । पंजाब चंडीगढ़ के किसान सरदार कुलदीप सिंह पन्नू, हरविंदर सिंह, जगरुप सिंह, हरप्रीत कौर, एवं गुरप्रीत कौर ने धरना प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर किसानों के समर्थन में विचार रखते हुए कहा कि यह लड़ाई अब केवल पुरुष किसानों की नही रह गई है अपितु महिला किसानों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के संघर्ष में अपनी मजबूतभागीदारी दर्ज करा दी है। जींद और हिसार से आए किसान एडवोकेट गुरमेल सिंह, रिछपाल सिंह आदि किसानों ने भी अपने विचारों में सरकार की किसानों के प्रति की जा रही उपेक्षा की घोर निंदा करते हुए इस लड़ाई को किसानों की दोनों मुख्य मांगे नही माने जाने तक जारी रखे जाने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय किसान मजदूर संगठन के निमोठ, राजपुरा के कामरेड बलराम ने इस लड़ाई को किसानों के साथ-साथ मजदूर वर्ग को भी दूरगामी अनिष्ठ परिणामों से अवगत करवाते हुए इस संघर्ष को जारी रखे जाने के लिए मजबूती से भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया ।
विज्ञापन

जय किसान आंदोलन रेवाड़ी के अध्यक्ष मास्टर धर्म सिंह, संयोजक धर्मपाल नंबरदार, महावीर सिंह, मनोहर सिंह, सुभाष शर्मा गंगायचा जाट, तोता राम, सांवल राम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें