फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी बनी आफत, बिजली गुल, सड़कों पर भरा पानी

Tue, 24 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
आंधी के चलते गिरा ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आंधी के चलते रेवाड़ी-नारनौल एवं रेवाड़ी महेंद्रगढ़ मार्ग समेत कई रास्तों पर पेड़ों के गिरने से लंबेे जाम लग गए और बस सेवा के साथ इंटरनेट सेवा भी बाधित रही। इससे यात्रियों और अन्य लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं महेंद्रगढ़ से आने वाली पैसेंजर गाड़ी ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण बुड़ौली-नांगल मूंदी के बीच खड़ी रही।
विज्ञापन


वहीं महेंद्रगढ़ की ओर से रेवाड़ी पहुंचने वाली एक और पैसेंजर गाड़ी ट्रैक नहीं खुलने के कारण घंटो डहीना स्टेशन पर खड़ी रही। घंटो ट्रेन रास्ते में ही खड़ी रहने के कारण आसपास जाने वाले लोग ट्रेनों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर चले गए। इसके अलावा तेज आंधी आने के बाद दिन में साढ़े तीन बजे से गुल बिजली समाचार लिखे जाने तक नहीं आई है। वहीं लगातार बारिश होने से शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थित बन गई है।

सोमवार को तेज अंधड़ के बाद तीन घंटे से ज्यादा हुई बरसात राहत की फुहार लेकर आई। हालांकि तेज शहर में सेक्टर-4 बाईपास के साथ अन्य जगहों पर पेड़ और ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली सप्लाई बाधित रही। जिले के अनेक गांवों में तेज आंधी-बरसात से नुकसान होने की खबर है। शाम साढ़े तीन बजे अंधड के साथ तेज बरसात हुई जो कि समाचार लिखे जाने तक चलती रही। इधर महेंद्रगढ़ मार्ग पर बुडौली से सीहा तक एवं नारनौल मार्ग पर कुंड से लेकर पाली फाटक तक सड़के पेड़ों के गिरने से अटी हुई हैं। कुंड में पत्थर की अधिकतर फैक्ट्रियों की टीन शेड उड़ने की भी सूचना है। सोमवार को पारा गिरकर 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अंधड एवं बरसात से खोल सबसे ज्यादा प्रभावित
जिले में तेज आंधी तुफाने के बाद लगातार बरसात के बाद हल्की ओलावृष्टि भी हुई। जिले में सबसे ज्यादा प्रभावित होने वालेे क्षेत्रों में खंड खोल रहा। यहां पर दोपहर साढ़े तीन बजे से आंधी एवं बरसात शुरू हुई जो कि खबर लिखे जाने तक चल रही थी। जगह-जगह पेड़ गिर जाने से वाहन जाम में फंस गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री पैदल ही अपने गंतव्य की ओर जाते दिखाई दिए। बरसात के साथ आए अंधकार से जहां पेड़ गिरे, वहीं बिजली ट्रांसफार्मर, कुंड क्षेत्र की सभी स्लैटों की फैक्टरियों की टीनें और शेड उड़ गई। खंड खोल क्षेत्र में आंधी ने काफी तबाही मचाई है।

बिजली एवं इंटरनेट सेवाएं भी घंटों रही बाधित
शहर के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पोल और ट्रांसफार्मर गिरने से बिजली वहीं आंधी और बारिश के बीच लाइनें टूटने से इंटरनेट सेवाएं बाधित रही। इधर कोसली में सोमवार को तेज हवा एवं बरसात के साथ हल्की ओलावृष्टि भी हुई। कोसली में रविवार को भी अंधड आया था, जिसके कारण बिजली गुल हो गई थी। रविवार से गायब बिजली सोमवार दोपहर को बहाल हो पाई थी, लेकिन तीन बजे आई तेज हवा के साथ फिर बाधित हो गई।
-------
ओलावृष्टि से सब्जी किसनों की बढ़ी चिंता
बीते दो दिन से तेज हवा के साथ ओलावृष्टि ने सब्जी उगाने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं विशेषज्ञों की माने तो नुकसान के कारण सब्जियों की कीमत बढ़ सकती है। किसान महेंद्र, विजेंद्र, दिनेश, कवर सिंह एवं  अशोक ने बताया कि बिना मौसम के बाई बारसात व ओला गिरने से खेतों में खड़ी सब्जी को नुकसान होने से इसके दामों में इजाफा होगा जो आम लोगों के लिए परेशानी पैदा करेगा इसके अलावा किसानों द्वारा हाल ही में बिजाई कि गई कपास कि फसल को भी नुकसान देह रहेगा।

ट्रेन सेवाएं भी रही बाधित
तेज आंधी एवं बरसात के कारण सोमवार को रेल सेवाएं भी बाधित रही। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ से आने वाली पैसेंजर गाड़ी ट्रैक पर पेड़ गिरने के कारण बुड़ौली-नांगल मूंदी के बीच खड़ी रही। वहीं महेंद्रगढ़ की ओर से रेवाड़ी पहुंचने वाली एक और पैसेंजर गाड़ी ट्रैक नहीं खुलने के कारण घंटो डहीना स्टेशन पर खड़ी रही। घंटो ट्रेन रास्ते में ही खड़ी रहने के कारण आसपास जाने वाले लोग ट्रेनों से उतरकर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें