रेवाड़ी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष व डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को माॅडल टाउन में सीएसआर योजना के तहत 100 दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण की।
डीसी ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव महेश गुप्ता, एलिम्को सामाजिक न्याय मंत्रालय के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा के साथ मिलकर लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि दिव्यांग समाज का अभिन्न अंग हैं। उन्हें भी अपने जीवन को पूरे आत्म सम्मान के साथ जीने का अधिकार है। दिव्यांगजनों के प्रति प्रशासन संवेदनशील है और यह संवेदनशीलता का ही परिणाम है कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर उनका हर संभव सहयोग किया जा रहा है।
जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव महेश गुप्ता ने बताया कि सीएसआर गतिविधियों के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण एलिम्को भारत सरकार द्वारा चिह्नित 100 लाभार्थियों को लगभग 58 लाख की लागत से निशुल्क मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की हैं।