रेवाड़ी। कार्यक्रम में एक मंच पर आए अतिथि साथ में संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम उतना ही लें थाली में व्यर्थ न जाए नाली में, का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष एडवोकेट निशांत यादव, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के संयोजक दिनेश राजपाल पहुंचे। अतिथियों को स्वामी विवेकानंद, स्वामी दयानंद, हनुमानजी व चंद्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए। सभी ने अन्न का सम्मान करने की शपथ ली।
संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि आज विश्व में 50 करोड़ से अधिक लोग भुखमरी का शिकार हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग शादी विवाह व अन्य आयोजनों में अपनी प्लेट में भोजन जूठन के रूप में छोड़ देते हैं, जिसे बाद में कचरे में डाल दिया जाता है। गौ-सेवक रविंद्र आशावादी, शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल, प्रवीण ठाकुर व प्रधान अरुण गुप्ता ने कहा कि अभी हमने देखा कि खाद्य विभाग ने जो खाने के समान के सैंपल लिए थे, उसमें मावा, पनीर, मैदा व मसाले के सैंपल अपनी गुणवत्ता में फेल हो गए हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, कपिल कपूर, सोनिया कपूर आदर्श राजपाल, समाजसेवी हेमंत ग्रोवर व अन्यों ने सहयोग किया।