फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ठगों ने बैंक खाते से 1.5 लाख रुपये निकाले

Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.5 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गोकलगढ़ निवासी सुनील दत्त ने शिकायत में बताया कि 30 अगस्त को उनके मोबाइल नंबर पर कई ओटीपी मैसेज आए, लेकिन ऑफिस के काम में व्यस्त होने के कारण वे उन्हें चेक नहीं कर पाए। शाम को जांच करने पर पता चला कि उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये की तीन ट्रांजेक्शन हुई है।
विज्ञापन

सुनिल दत्त ने अगले दिन बैंक जाकर जांच की, जहां कर्मचारियों ने बताया कि उनके खाते पर लोन पास हुआ है, जिसके कारण ये ट्रांजेक्शन हुईं। सुनील का कहना है कि उन्होंने कोई लोन नहीं लिया और यह पूरी तरह फ्रॉड है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि ठगों के खाते फ्रीज किए जाएं और निकाली गई रकम वापस दिलाई जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें