फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑनलाइन टास्क के नाम पर 7.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sun, 29 Jun 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। ऑनलाइन टास्क के नाम पर एक युवक से 7.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। शहबाजपुर इस्तमुरार गांव निवासी गुलशन यादव ने बताया कि 20 अप्रैल को टेलीग्राम पर एक लिंक मिला था।
इस लिंक से एक साइट खुली। साइबर ठगों ने टास्क पूरा करने पर पैसे कमाने का लालच दिया। शुरूआत में 7,777 रुपये लगाए और उसे 26 हजार रुपये मिले। फिर 10 हजार रुपये निवेश करने पर 38 हजार रुपये की कमाई हुई।
विज्ञापन

इसके बाद ठगों ने उसे और बड़ी रकम का लालच दिया। इसके बाद यूपीआई और बैंक खाते से 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर किए। ठगों ने साइट पर बड़ी रकम दिखाकर और पैसे की मांग की। इसके बाद फिर 1.19 लाख रुपये और भेज दिए।
28 अप्रैल को 2.10 लाख और 30 अप्रैल को 3.21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठग लगातार दोगुने पैसों का झांसा देते रहे। 26 अप्रैल से 2 मई के बीच कुल 7,70,106 रुपये की ठगी हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

-
बच्चे ने फंदे से लटक कर दी जान

रेवाड़ी। शहर के बाईपास पर स्थित सनसिटी सोसायटी के बीपीएल फ्लैट में किराये पर रहने वाले एक 9 वर्षीय बच्चे ने फंदे से लटक कर जान दे दी। बिहार के मधुबनी जिले निवासी सुरेश पत्नी और पांच बच्चों के साथ सनसिटी के बीपीएल फ्लैट में रहता है। सुरेश प्रतिदिन की तरह पत्नी के साथ मजदूरी करने गया था। घर पर पांचों बच्चे थे। छोटे बेटे 9 वर्षीय कृष्णा का बड़ी बहन से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। उसके बाद कृष्णा दूसरे कमरे में चला गया। रात को सुरेश पत्नी के साथ जब घर पहुंचा तो उसे कृष्णा नजर नहीं आया। उसने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वह अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो कृष्णा फंदे पर लटका हुआ था।



डीएससी समाज की हुई बैठक

रेवाड़ी। डीएससी समाज बैठक धानक बगीची में हुई। इसमें समाज से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की गई और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार किया गया। इस अवसर पर डीएससी कमेटी रेवाड़ी का पुनर्गठन भी किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज के एकजुट होकर विकास की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। साथ ही नवगठित कमेटी को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

-
नई सीवर ललाइन, सड़क और कमरों का उद्घाटन व शिलान्यास किया
संवाद न्यूज एजेंसी

कोसली। विधायक अनिल यादव ने विभिन्न गांवों में नई सीवरेज लाइन, आम रास्तों तथा नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन व शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अथक प्रयास तथा जनता के भारी समर्थन से हरियाणा राज्य में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनी है। विधायक अनिल यादव ने अपने दौरे में लोगों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत की मांगों को मंजूर करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रवीन चेयरमैन, करणपाल चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष सविता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन





15 ओवरलोड डंपरों पर लगाया जुर्माना

रेवाड़ी। दिल्ली जयपुर हाईवे पर सीएम फ्लाइंग व आरटीए विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 ओवरलोड डंपरों पर 7.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। लगातार सूचना मिल रही थी कि ओवरलोड वाहन आवाजाही कर रहे हैं। सूचना पर टीम हाईवे पर पहुंची और यहां वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान 15 डंपर ओवरलोड पाए गए। उसके बाद इसका चालान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें