फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर 1.55 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खाली जगह पर मोबाइल टावर लगाने और एक व्यक्ति को नौकरी का झांसा देकर कुछ लोगों ने एक लाख 55 हजार रुपये ठग लिए। रुपये जमा कराने के बाद न तो मोबाइल टावर लगाया गया और न ही उन्हें रुपये वापस मिले। मामला गत वर्ष मई का है तथा पीड़ित ने मंगलवार को मीरपुर चौकी पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बुड़ाना निवासी शुभराम ने कहा है कि वह सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त है। 20 माई 2020 को उन्होंने मोबाइल टावर लगाने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में बंसल टावर कंपनी की तरफ से एडवांस देने, 45 हजार रुपये किराया व एक व्यक्ति को नौकरी देने की बात कही गई थी। उन्होंने 22 मई को विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल की तो जितेश अग्रवाल नाम के व्यक्ति से बात हुई थी। जितेश ने उनसे व्हाट्सएप पर आधार कार्ड, दो फोटो व जमीन के कागजात मांगे। कागजात भेजने के बाद जितेश ने 27 मई को बताया कि उनके सभी कागजात ठीक हैं तथा टावर लगाने की 1500 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस खजांची बाबूलाल के खाते में जमा करा दें। शुभराम ने 11 जून को उसके बताए अनुसार रुपये जमा करा दिए।
12 जून को जितेश ने बताया कि उन्हें 45 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा, जिसका 25 हजार रुपये टैक्स भरना होगा। शातिर ठग ने शुभराम से बैंक खाता नंबर भी भेजने को कहा। उन्होंने टैक्स के 25 हजार रुपये भी जमा करा दिए। 16 जून को जितेश ने बताया कि कंपनी उनके खाते में 15 लाख रुपये जमा करा रही है तथा पहले दिन एक रुपये जमा कराया। इसके बाद बताया कि 15 लाख रुपये के लिए 45 हजार रुपये जीएसटी के लगेंगे। यह राशि भी उन्होंने 18 जून को जमा करा दी। इसके बाद किसी पूर्णिमा नाम की लड़की का फोन आया, जिसने बताया कि कंपनी टावर पर उनके बेटे को नौकरी दे रही है तथा बीमा करने के नाम पर 49 हजार रुपये जमा करा लिए। 15 जून को कंपनी के डायरेक्टर आरके बंसल का फोन आया। आरके बंसल ने बताया कि कंपनी ने उनके खाते में 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए है, लेकिन यह राशि जमा नहीं हो रही है। उनके खाते से 15 लाख रुपये कट चुके है। बैंक में इनकम टैक्स रिटर्न देने के बाद ही यह राशि जमा होगी। आईटीआर बनवाने के नाम पर 35 हजार रुपये और जमा करा लिए।
विज्ञापन

फोन उठाना किया बंद
कुछ दिन बाद जितेश अग्रवाल ने कॉल कर बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है तथा वह चल-फिर नहीं सकते। जनवरी-फरवरी 2021 तक मोबाइल टावर लग जाएगा। टावर नहीं लग पाया तो उनके सारे पैसे वापस आ जाएंगे। लेकिन न तो मोबाइल टावर लगाया गया और न ही रुपये वापस आए। लंबे समय से दोनों ही लोगों के मोबाइल भी स्विच आफ है। शुभराम ने मंगलवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी। मीरपुर चौकी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें