फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने का झांसा देकर ठगे 2400 रुपये, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) से पिकअप गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने चालक ने रुपये ठग लिए। चालक की सूचना पर आटीए के कर्मचारियों ने आरोपी को मौके पर काबू कर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव दड़ौली निवासी भागमल है। पुलिस ने आरोपी द्वारा चालक से ली गई राशि भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला महेंद्रगढ़ के गांव नांगल हरनाथ निवासी महेश कुमार ने कहा है कि उन्होंने कोसली निवासी अनिरुद्ध से दो साल पहले एक पिकअप गाड़ी खरीदी थी। मंगलवार को वह गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट लेने के लिए सेक्टर-18 में आया था। सेक्टर-18 में आरटीए के अधिकारियों द्वारा गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा था। वह लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दड़ौली निवासी भागमल महेश कुमार के पास पहुंचा। भागमल ने कहा कि उसकी आरटीए में अच्छी जानकारी है तथा वह गाड़ी का जल्दी फिटनेस सर्टिफिकेट दिला देगा, लेकिन इसके लिए ढाई हजार रुपये लगेंगे। महेश ने इंकार कर दिया। इसके बाद भी भागमल बार-बार महेश को तुरंत ही फिटनेस जांच कराने व तुरंत ही सर्टिफिकेट जारी कराने के लिए कहता रहा। भागमल ने महेश से 2400 रुपये व सभी कागजात ले लिए। जब शाम तक उनकी गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ तो उन्होंने भागमल से कहा। भागमल कोई भी संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाया। महेश ने वहीं पर मौजूद आरटीए के सब इंस्पेक्टर नरेश को भागमल द्वारा फिटनेस के नाम पर रुपये लेने की जानकारी दी। भागमल ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन एसआई व महेश ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महेश की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें