फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सरपंच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना पुलिस ने आठ साल बाद पंचायत फंड में 1456744 रुपये का गबन करने के आरोप में चांदनवास की पूर्व सरपंच सावित्री देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी सरपंच की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

गांव चांदनवास निवासी सतबीर सिंह ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी जिसमें गांव की पूर्व सरपंच सावित्री देवी से सितंबर 2013 की जांच रिपोर्ट के आधार पर किए गए 1456744 लाख रुपये के गबन के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने तथा गबन की गई राशि की रिकवरी करने की मांग की गई। शिकायत में बताया कि सरपंच सावित्री देवी ने अपने कार्यकाल के दौरान पंचायत फंड में लाखों रुपये की हेराफेरी की। जिला परिषद के तत्कालीन मुख्य कार्यकारी ने 29 मई 2014 को सौंपी अपनी जांच रिपोर्ट में तत्कालीन सरपंच को 1456744 लाख रुपये के गबन का दोषी माना। जिसमें ग्राम सचिव को भी दोषी पाया गया था। डीसी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में जाटुसाना बीडीपीओ से जांच अधिकारी ने गबन की गई राशि की रिकवरी करने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद भी सरपंच से गबन राशि की रिकवरी नहीं की गई। सीएम विंडो पर दर्ज अपनी शिकायत में गबन राशि की 24 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ रिकवरी करने तथा ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। जिसके बाद रोहड़ाई थाना पुलिस ने गांव की पूर्व सरपंच सावित्री देवी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें