फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारुहेड़ा क्षेत्र से चार मोटरसाइकिलें चोरी

Mon, 24 Aug 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा और सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में चार मोटरसाइकिलें चोरी चली गईं। चोरी की गई बाइकों की कीमत करीब 2.30 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में दो और सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में दो बाइक चोरी की वारदात सामने आई हैं। इनमें कुछ घटनाओं में चोरों ने रात के समय घरों और सार्वजनिक स्थानों के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाया।
देव नगर में किराए पर रहने वाले प्रदीप कुमार गौतम की बाइक कमरे के बाहर खड़ी थी। 17 अगस्त की रात बाइक लॉक और टायर लॉक करने के बावजूद सुबह गायब मिली। मकान मालिक के सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2 बजे दो व्यक्ति बाइक उठाकर ले जाते दिखाई दिए। मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह नंदरामपुर बास निवासी बिजेंद्र की बाइक भी चोरी हो गई। शिकायत के अनुसार 12 अगस्त की रात करीब 2 से 4 बजे के बीच बाइक गली से चोरी हुई।
सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना क्षेत्र में वार्ड नंबर-4 वाल्मीकि मोहल्ला निवासी कपिल कुमार की बाइक रात 2 बजे चोरी हुई। सीसीटीवी में दो युवक बाइक पर आते दिखाई दिए और उनमें से एक ने लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली।
वहीं, महेश्वरी क्षेत्र में रहने वाले रामनिवास की बाइक 75 मीटर रोड स्थित सरकारी अहाते के पास से चोरी हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें