फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दोहरे हत्याकांड का आरोपी तरुण उर्फ टीका गिरफ्तार, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 24 Aug 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना सदर और सीआईए धारूहेड़ा की संयुक्त पुलिस टीम ने 21 अगस्त को हुए गोकलपुर के पास दो युवाओं की हत्या के मामले में एक आरोपी गांव बुड़ानी निवासी तरुण उर्फ टीका को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई को गांव बुड़ाना में कांवड़ लाने के दौरान हुए झगड़े का बदला लेने के लिए उसने वारदात की साजिश रची थी।
विज्ञापन

थाना सदर प्रबंधक राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी तरुण को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों, प्रयुक्त वाहनों व हथियारों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
पुलिस टीम अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने जिले की सभी सीआईए और थाना सदर पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन

21 अगस्त को गांव मांढ़िया कला निवासी देशराज ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उनका बड़ा बेटा जतिन मानेसर स्थित एक कंपनी में कार्यरत था। वह अपने साथी गांव निगांनियावास निवासी हिमेश और गांव बुड़ाना निवासी यशपाल के साथ बाइक पर कंपनी जा रहा था।
बुड़ाना चौक के पास आरोपी गांव बुड़ानी निवासी मोहन, नीरज, टीका, बिट्टू बोहरा, प्रीतम, गांव जाट निवासी कर्म, गांव आसलवास निवासी सतपाल गुर्जर, सौरव गुर्जर, गांव चिराड़ा निवासी आशीष व अन्य असामाजिक तत्वों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो व अन्य गाड़ियों में आकर उन्हें घेर लिया।
आरोपियों ने लाठी, डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया तथा बाद में गांव गोकलपुर के पास गाड़ियों से कुचलकर उसके बेटे जतिन की निर्मम हत्या कर दी। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हिमेश ने भी दम तोड़ दिया।

पहले से चली आ रही थी रंजिश
करीब एक महीने पहले कुछ लोग हिमेश के घर पहुंचे थे। आरोपियों ने परिवार की मौजूदगी में हिमेश को धमकी भी दी थी। परिवार की तरफ से तब इसकी शिकायत पुलिस को नहीं दी गई थी। शनिवार सुबह को पंचायत में यह बात खुलकर सामने आई। इस घटना को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक गांव में रात को निरंतर पुलिस गश्त की भी मांग उठी। आरोपियों का हिमेश के साथ विवाद हुआ था। आरोपियों से संभावित खतरे को भांपते हुए जतिन ने हिमेश की मुलाकात यशपाल से करवाई। जिसके बाद विवाद में यशपाल की एंट्री हुई। हिमेश को कवर देने के लिए यशपाल का नाम सामने आने पर आरोपियों ने उसे टारगेट करना शुरू कर दिया। शुक्रवार को भी आरोपियों के निशाने पर यशपाल और हिमेश ही थे। जतिन दोनों का कॉमन फ्रेंड था। मामले में नामजद आरोपियों में से आधे से अधिक आरोपियों पर पहले से केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें