फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चार और वातानुकूलित बसें मिलीं, जल्द तय होंगे रूट

Sat, 24 May 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 4डिपो में खड़ी एसी बस। संवाद - फोटो : घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्र करती फॉरेंसिक टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी डिपो को चार और वातानुकूलित बसें मिली हैं। पिछले दिनों 6 वातानुकूलित बसें मिली थीं। ऐसे में अब वातानुकूलित बसों की संख्या 10 हो गई है। एक सप्ताह में रूट और समयसारिणी निर्धारित कर दी जाएगी। इसके बाद जून के पहले सप्ताह में इन वातानुकूलित बसों का संचालन अलग-अलग रूट पर किया जाएगा। गर्मी के मौसम में एसी बसों में यात्रा करने में लोगों को काफी सहूलियत होगी।
रेवाड़ी डिपो में बसों की कुल संख्या 157 हो गई है। वातानुकूलित बसों को चंडीगढ़, हरिद्वार, आगरा व कटरा समेत अन्य कुछ लंबे रूट पर चलाने की बात चल रही है। इन बसों के रूट का निर्धारण और समयसारिणी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

फिलहाल एसी बसों को रूट पर उतारने से पहले इससे संबंधित दस्तावेज तैयार करने के साथ ही परमिट की प्रक्रिया की जा रही है। परमिट मिलने के बाद एसी बसों का संचालन किया जाएगा। लंबे रूट पर एसी बसों में यात्रा से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
एसी बसें इंदौर से मंगवाई गई हैं। हरियाणा में इंदौर से 300 एसी बसें मंगवाई गई हैं, जिसमें 150 बसें पहले आ चुकी हैं। बाकी 150 बसें प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजी गई हैं। इसके अलावा 5 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का भी संचालन किया जा रहा है।

वातानुकूलित बसों में यह होंगी सुविधाएं

रेवाड़ी डिपो में पहुंचीं वातानुकूलित बसों में 49 सीटें हैं। इनमें खड़े रहने के लिए खुली जगह है। इन बसों में प्रत्येक सीट के पास मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट लगे हैं। सीट के पास इमरजेंसी स्विच लगे हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में यात्री स्विच दबाकर बस को रुकवा सकता है। एसी बसों में मेडिकल किट, सीसीटीवी कैमरे व एलईडी की सुविधा है।

20 और बसें मिलें तो पूरा हो डिपो का बेड़ा

रेवाड़ी डिपो का बेड़ा 177 बसों का है। वर्तमान में कुल 157 बसें बेड़े में हैं। 20 बसें और मिल जाएं तो रेवाड़ी डिपो का बेड़ा 177 बसों का हो जाएगा। डिपो में दस एसी बसों को जोड़कर 122 बसें हरियाणा रोडवेज और 35 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। इसके अलावा 6 बसें ट्रेनिंग में काम में ली जा रही है। बावल व धारूहेड़ा रूट पर 5 इलेक्ट्रिक बसें भी चल रही हैं। डिपो में 179 चालक व 251 परिचालक कार्यरत हैं। स्टाफ की कमी के कारण कई परिचालक कार्यालय में काम संभाल रहे हैं। बसों की संख्या बढ़ने से चालक व परिचालकों की भी संख्या बढ़ानी होगी।
विज्ञापन


वर्जन
चार और वातानुकूलित बसें मिली हैं। अब रेवाड़ी डिपो में वातानुकूलित बसों की संख्या 10 हो गई है। जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है। इसके बाद इन बसों का अलग-अलग रूट पर संचालन किया जाएगा।-प्रदीप अहलावत, महाप्रबंधक रेवाड़ी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें