फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय नृत्य स्पर्धा के लिए चार छात्राएं चयनित

Fri, 13 Sep 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के एक निजी स्कूल की चार छात्राओं का चयन अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चारों छात्राएं डांस कौंसिल ऑफ पेरिस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छात्राएं अभ्यास में जुटी हैं।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि गत दिवस सतयुग दर्शन कला केंद्र फरीदाबाद की ओर से नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के शास्त्रीय नृत्य प्रशिक्षक जितेंद्र के मार्गदर्शन में छात्राओं की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए जहां स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा अदिति ठाकुर और पांचवीं कक्षा की क्यारा को चुना गया, वहीं छठी कक्षा की छात्रा तृषा गोयल व आठवीं कक्षा की अमाया ठाकुर को उनकी उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। छात्राओं के प्रदर्शन पर उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, प्रबंधन समिति के प्रधान प्रदीप जैन, राकेश जैन, अमित जैन, मोहित जैन, सचिन जैन, अनुज जैन, भारत जैन, प्रद्युम्न जैन एवं पलक जैन ने छात्राओं और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें