फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जोधपुर-गोरखपुर विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में हुआ विस्तार

Fri, 13 Sep 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में 3 अक्तूबर से विस्तार करने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन के रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ स्टेशन पर पहुंचे के समय में आंशिक परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन की संचालन अवधि में जोधपुर से 3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक (9 ट्रिप) एवं गोरखपुर से 4 अक्तूबर से 29 नवंबर तक (9 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 04830, गोरखपुर-जोधपुर विशेष ट्रेन गोरखपुर से शुक्रवार को प्रस्थान करेगी। वह रेवाड़ी स्टेशन पर शाम 4.30 बजे आगमन व 4.35 बजे प्रस्थान के स्थान पर 4.40 बजे आगमन व 4.45 बजे प्रस्थान करेगी। महेंद्रगढ़ स्टेशन पर शाम 5.16 बजे आगमन व 5.18 बजे प्रस्थान के स्थान पर 5.21 बजे आगमन व 5.23 बजे प्रस्थान कर रविवार को सुबह 4.00 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें