लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : mathura
रेवाड़ी। जिले में वीरवार को दो बच्चों सहित 4 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने से आंकड़ा 107 पर पहुंच गया है। बुधवार को गांव सहारनवास में 6 वर्षीय बच्चा व 9 वर्षीय बच्ची, मॉडल टाउन में 17 वर्षीय किशोर व गुलाबी बाग में 29 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिले थे। सीजन में अब तक 10 मलेरिया के केस मिल चुके हैं।
डेंगू के मामलों में अभी तक शहर में 36, सीएचसी गुरावड़ा में 6, सीएचसी मीरपुर में 6, सीएचसी बावल में 26, सीएचसी खोल में 30 व नाहड़ सीएचसी के अंतर्गत 3 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के जांच के दौरान मच्छर का लार्वा मिलने पर अभी तक 1876 लोगों को नोटिस थमा चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ब्रीडिंग चेकर टीम अब तक सोर्स रिडेक्शन एक्टिविटी के तहत 17 लाख 8 हजार 254 घरों में लार्वा की जांच कर चुकी है। अब तक 1943 डेंगू संभावित लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा चुके हैं।