फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत चार आरोपी दबोचे

विज्ञापन
आरोपी, हेमंत व प्रवीण।
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑपरेशन ट्रेक डाउन के तहत क्राइम ब्रांच रेवाड़ी, धारूहेड़ा, कोसली और थाना शहर पुलिस की टीमों ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सीआईए प्रभारी निरीक्षक सुमेर सिंह व उनकी टीम ने थाना शहर में दर्ज 23 अगस्त को मोहल्ला भजन का बाग निवासी एक युवक पर फायरिंग करने के मामले में संलिप्त एक और आरोपी नीरपाल उर्फ गुल्लू निवासी गुर्जर माजरी को गिरफ्तार किया है।
इससे पूर्व उनकी टीम ने इस मामले में चार आरोपी मोहल्ला कंपनी बाग निवासी दीपांशु उर्फ यशु, मोहल्ला गुर्जरवाडा निवासी हिमांशु उर्फ लाला, मोहल्ला खासापुरा निवासी सूजल और गांव मोहल्ला गुर्जरवाड़ा हाल आबाद मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी इंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सीआईए धारूहेड़ा व सीआईए कोसली की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 19 अगस्त को गांव भटेड़ा में एसटीएफ पुलिस टीम पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त दो आरोपी हेमंत निवासी गांव मुंदी व प्रवीण निवासी गांव सिहा को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पूर्व शिकायतकर्ता एएसआई दीपक एसटीएफ गुरुग्राम की शिकायत पर दर्ज अभियोग संख्या 273/2025 थाना खोल के इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


आरोपी नई बस्ती निवासी रविंद्र कुमार गिरफ्तार
तीसरे मामले में चौकी गोकल गेट प्रभारी एएसआई नरेश ने 15 अक्तूबर को दो गुटों में आपसी झगड़े के बाद पुराना बिजली बोर्ड आदर्श नगर निवासी एक युवक का जबरन अपहरण करके व लाठी डंडों से पीट-पीट कर जानलेवा हमला करके हत्या करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी नई बस्ती निवासी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गांव भटेड़ा के रहने वाले नितेश उर्फ चोटी की शिकायत पर थाना शहर रेवाड़ी में अभियोग संख्या 315/2025 दर्ज है। वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन




पुलिस सबक सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी : एसपी
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कड़े एवं स्पष्ट शब्दों में अपराधियों को चेताया और कहा कि अब पुलिस से बचना आसान नहीं, पुलिस उन्हें सबक सिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। 5 नवंबर से चलाए गए विशेष ऑपरेशन ट्रेकडाउन अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 21 आरोपी दबोच लिए हैं। अभी संगीन मामलों के भी कई बदमाश पुलिस की रडार पर हैं जिनको चिह्नित कर लिया गया है जो जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान से अपराध अंकुश पर सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं और अपराध में कमी आई है।

आरोपी, हेमंत व प्रवीण।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें