फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राष्ट्रीय बौद्ध विहार की रखी आधारशिला, देशभर से जुटे श्रद्धालु

Sun, 03 May 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे रेवाड़ी से श्रद्धालु। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रेवाड़ी। धम्म भूमि बुद्धिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट अलीगढ़ की ओर से रोहिना सिंहपुर एटा जीटी रोड के पास राष्ट्रीय बौद्ध विहार की आधारशिला रखी गई। यह कार्यक्रम भंते डॉ. केके राहुल और श्रीलंका से आए भिक्खु पी सिवली महाथेरो की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में धम्म कारवां एवं वृद्ध भिक्खु-भिक्खुणी सेवा विहार की स्थापना की घोषणा की गई। आयोजकों ने इसे बौद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। देशभर से आए भिक्खु-भिक्खुणी और हजारों की संख्या में बुद्धिस्ट श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम में उपासक-उपासिकाओं ने ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। रेवाड़ी से भी धम्म भूमि यूनिट के प्रतिनिधि के रूप में भगत सिंह बौद्ध, आरपी सिंह दहिया, सत्यवीर गोठवाल, रोशनलाल दहमीवाल, दिनेश कुमार बौद्ध, सुनीता बौद्ध, आरके बलवारिया, हवा सिंह बौद्ध, अमर सिंह बौद्ध उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें