फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बुनियाद लेवल-3 की आज होगी परीक्षा, 262 विद्यार्थी होंगे शामिल

Thu, 17 Apr 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 17 अप्रैल को होगी। इसमें जिले के 262 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा में वही विद्यार्थी भाग लेंगे, जिन्होंने मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत खंड और जिलास्तरीय परीक्षा उत्तीर्ण की है। शिक्षा अधिकारी परीक्षा का निरीक्षण करेंगे। 17 अप्रैल को ही ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
विद्यालय के मुखिया को विद्यार्थियों की ओर से भरी हुई ओएमआर शीट और उपस्थिति शीट का एक पैकेट और बिना इस्तेमाल ओएमआर शीट के पैकेट को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाना होगा। गत माह बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा हुई थी जिसमें कुल 840 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। 262 विद्यार्थियों ने लेवल-2 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बुनियाद लेवल-3 में चयनित विद्यार्थियों को संस्थान के मुख्यालय से ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाएगा लेकिन यह पढ़ाई अन्य ऑनलाइन पढ़ाई से बिल्कुल अलग होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सामान्य ऑनलाइन पढ़ाई में कोई भी विद्यार्थी सिर्फ एकतरफा पढ़ाई कर सकते हैं और इस ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान अगर किसी भी बच्चे को कुछ भी समझ नहीं आया तो वह अपने सवाल पूछ सकता है, जिसका उसे पढ़ा रहे शिक्षक उत्तर देंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से बुनियाद कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। कक्षा 11वीं और 12वीं में निशुल्क पढ़ाई करवाने के साथ ही विद्यार्थियों को स्टेशनरी, वर्दी, परिवहन भत्ता व टैबलेट प्रदान किए जाते हैं, ताकि ग्रामीण अंचल में पढ़ रहे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की आर्थिक कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और वह भी विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस युग में प्रदेश व देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।
विज्ञापन




ये विद्यालय हैं मिशन बुनियाद केंद्र
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल
-

वर्जन
जिलास्तरीय परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए बुनियाद लेवल-3 परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को ही ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें