फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहीद सिद्धार्थ के परिजनों को दी सांत्वना

Thu, 17 Apr 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 14माजरा में बनने वाले एम्स का नाम बलिदान लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम करवाने को ले - फोटो : शहर के रानीलक्ष्मी बाई के पास छाता लगाकर धूप से बचाव करती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। कांग्रेस के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने गांव भालखी में शहीद फ्लाइंग लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर पहुंच कर परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी । उन्होंने वीर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


जितेंद्र ने कहा कि सिद्धार्थ के पिता सुशील यादव भी वायु सेवा में सेवारत थे। इस परिवार की चार पीढि़यां सेना में सेवा दे चुकी हैं। इस परिवार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। कांग्रेस नेता ने कांग्रेस नेता अजीत टोंगड के घर जाकर उनके छोटे भाई एडवोकेट अजय टोंगड के निधन पर शोक जताया। ग्रामीणों ने जितेंद्र बघेल को ज्ञापन देकर माजरा एम्स का नाम लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ के नाम करवाने की सिफारिश सरकार से करने की मांग की। बघेल ने इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रोहतास बेदी, नीरज यादव, वेदप्रकाश विद्रोही, ओमप्रकाश डाबला, अजित टोंगड, नीलम, मनोज दखोरा, रमेश ठेकेदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें