फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: इनर व्हील क्लब भिवाड़ी का स्थापना समारोह सम्पन्न, नई टीम ने संभाली कमान

विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। ​भिवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्याति​थि एडीएम सुमित्रा मिश्रा का स्
विज्ञापन
भिवाड़ी। इनरव्हील क्लब ऑफ भिवाड़ी का भव्य स्थापना समारोह सोमवार रात एक निजी होटल में आयोजित किया गया जहां 2025-26 की नई कार्यकारिणी ने समाजसेवा की जिम्मेदारी संभालते हुए शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भरा रहा और क्लब ने आने वाले वर्ष में सेवा, सहयोग और बदलाव के विस्तृत संकल्प प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रेजिडेंट माधुरी गुप्ता ने की जबकि स्थापना अधिकारी ब्रज मोहन अग्रवाल (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट) ने नई टीम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि एडीएम सुमित्रा मिश्रा ने महिलाओं की भूमिका, सामाजिक परिवर्तन और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रेरक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का हर कदम बदलाव का आधार बनता है।
विज्ञापन

नई अध्यक्ष विम्मी कालरा, सचिव कामना शर्मा और कोषाध्यक्ष प्रियंका शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि वर्ष 2025-26 में क्लब विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम चलाएगा। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों की सहायता, जागरूकता अभियानों और सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी रूप में क्रियान्वित किया जाएगा।
कार्यक्रम में पूर्व जिला गवर्नर हरीश गौड़, जिला सलाहकार आरसी जैन, बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा, बीएमए सचिव योगेश जैन, डॉ. रूप सिंह, नीरज खंडेलवाल, वीना यादव आदि उपस्थित रहे। समारोह क्लब की बढ़ती सक्रियता का प्रतीक बना जो भिवाड़ी में सामाजिक सेवा के नए अध्याय की शुरुआत करता दिखाई दिया।

फोटो संख्या:-54 शॉपिंग कॉप्लेक्स महेंद्रगढ़ में सामान उठाने के दौरान नपा टीम और दुकानदार के बीच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें