फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पूर्व सैनिक बोले- देश की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हैं तैयार

Tue, 13 May 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 22गांव निमोठ में मीटिंग के दौरान एकत्रित हुए भूतपूर्व सैनिक। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पूर्व सैनिकों की बैठक सोमवार को गांव निमोठ में पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया के नेतृत्व में हुई। इसमें पूर्व सैनिकों ने कहा कि भले ही वे रिटायर हो गए हैं लेकिन अब भी वे देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार हैं।
बैठक की अध्यक्षता रिटायर्ड कैप्टन व गांव के सरपंच रामस्वरूप शर्मा ने की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रीय गान गाया। साथ ही दो मिनट मौन रखकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने एक सुर में कहा कि हमने अपनी जवानी के दिन देश सेवा में समर्पित किए थे। अब भले ही सेवानिवृत हो गए हैं लेकिन देश सेवा के लिए अपनी जिंदगी न्यौछावर करने के लिए तैयार हैं। कहा कि हम फौजी हैं, इसलिए देशरक्षा के लिए हम जवानों के साथ अपना बलिदान देने के लिए तैयार हैं।
पूर्व सूबेदार मेजर सत्यनारायण सांभरिया ने कहा कि दोनों महिला सैन्य अधिकारियों भारतीय वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने नारी शक्ति का परिचय दे दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कप्तान बलबीर सिंह, भूतपूर्व सार्जेंट दयानंद यादव, रिटायर्ड सूबेदार ओमप्रकाश यादव, आरसी यादव , रवि दत्त, राजेन्द्र कुमार गहलौत, शंकरलाल यादव, सूबे सिंह यादव, जुगल किशोर, रामनिवास यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें