फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले आग्रह कर पी चाय, फिर जेवरात दोगुने करने का झांसा दे, जेवरात ले हुए रफूचक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। चाय पीने के लिए रुके तीन साधू वेशधारियों ने गांव संगवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से जेवरात दोगुना करने का झांसा देकर ठग लिया। आरोपी जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। ठगी का पता लगने के बाद पीड़ित ने सोमवार को पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव संगवाड़ी निवासी सुंदरलाल ने बताया कि 22 मार्च की सुबह वह अपने घर थे। इसी दौरान एक कार में तीन साधू वेशधारी पहुंचे तथा सुंदर लाल से चाय पिलाने का आग्रह किया। सुंदर लाल ने अपनी पत्नी से कह कर तीनों साधू वेशधारियों को चाय पिला दी। साधू वेशधारियों ने कहा कि वह सोना दोगुना कर सकते हैं। उन्होंने चाय पिलाई है, इसलिए वह उनके जेवरात मुफ्त में दोगुना कर देंगे। लालच में फंसे सुंदर लाल ने सोने की एक चेन, एक जोड़ी झुमकी व चांदी की पायल साधू वेशधारियों को दे दी। साधू वेशधारियों ने जेवरात एक डिब्बी में डाल कर अपने पास रख ली। करीब पांच मिनट बाद डिब्बी वापस सुंदर लाल को देकर वहां से कार में सवार होकर चले गए। करीब दस मिनट बाद सुंदर लाल ने डिब्बी खोली तो उसमें जेवरात नहीं थी। ठगी का पता लगने के बाद उन्होंने साधू वेशधारियों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। कसौला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार दिन पहले भी साधू वेशधारी ने शहर की शिव कॉलोनी में उपचार का झांसा देकर कई महिलाओं को ठग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें