फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड पर गांव जाडरा के निकट सड़क पार कर रहे एक पूर्व सैनिक को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई और कार चालक मौके से फरार हो गया। रामपुरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जाडरा निवासी हनुमत सिंह सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में सोहना स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। रविवार की छुट्टी होने के कारण वह शनिवार की शाम को अपने घर आते थे। शनिवार को वह अपने घर आ रहे थे। गांव जाडरा के बस स्टाप पर उतरने के बाद वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान महेंद्रगढ़ की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में हनुमत सिंह घायल हो गए और कार चालक मौके के फरार हो गया। घायल हनुमत को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे असमेंद्र की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें