फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फर्नीचर के शोरूम में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

Fri, 08 Aug 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक फर्नीचर के शोरूम में वीरवार सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। तीस मिनट की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। शोरूम से अधिकतर सामान निकाल लिया गया था जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
सुबह शोरूम के अंदर से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू किया, जिससे आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ के साथ-साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थिति को संभालते हुए शोरूम को खाली कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायर ब्रिगेड की गाड़ी आधे घंटे की देरी से मौके पर पहुंची। इसकी वजह से नाई वाली चौक पर ट्रैफिक जाम लगना बताया गया। फायर ब्रिगेड इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीम ने खुद जाम को खुलवाया और आग बुझाने में जुट गई।
अर्जुन नगर निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते शोरूम में लगी आग से एसी, सीसीटीवी कैमरे, पंखे और अन्य उपकरण तरह जल गए हैं। हालांकि, फर्नीचर का अधिकतर हिस्सा सही सलामत निकाल लिया गया। फिर भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस और आम लोगों की सतर्कता के चलते कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और शोरूम का बड़ा हिस्सा बचा लिया गया। अगर थोड़ी और देरी होती, तो नुकसान कई गुना अधिक हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें