फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश में चलाया सर्च अभियान

Fri, 08 Aug 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 40अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बंगलादेशी नागरिकों का पता लगाते पुलिस टीम। स्रो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सभी थाना क्षेत्रों में गठित टीम ने अनाधिकृत रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया। इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के परिचय पत्र की जांच की।
पुलिस ने रेंद्र ईंट भट्टा गांव बालियर खुर्द, अजीत भट्टा गांव गोकलगढ़, चमन भट्टा गांव बूढ़पुर, अजय भट्टा गांव बूढ़पुर, बीएस भट्टा गांव लूला अहीर, ब्रिक्स उद्योग भट्टा गांव झाड़ौदा, शिवा भट्टा गांव नेहरूगढ़ गामडी, फ्रेंड्स भट्टा गांव नाहड़ पर जांच की।
विज्ञापन

इसके अलावा सूरजभान भट्टा गांव गुरावड़ा, जगबीर भट्टा गांव रतनथल, एमआरएफ भट्टा गांव गुरावड़ा सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर झुग्गी–झोपड़ियों, पोल्ट्री फार्म व अन्य संदिग्ध स्थानों पर जांच की।
इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अनाधिकृत रूप से किसी को भी रहने की छूट नहीं है। जिला पुलिस द्वारा बाहरी लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
जिले में जो भी लोग बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी पहचान सुनिश्चित होना अत्यंत आवश्यक है। सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें