फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: कबाड़ के गोदाम में लगी आग; कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया, तीन झुग्गियां और दो बाइक जलकर राख

Fri, 05 Apr 2024 03:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के गांव करनावास में कई लोग झुग्गियों में रहते हैं। वीरवार की रात करीब 11 बजे आग लग गई है। आग ने 3 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। 
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के गांव करनावास स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग काफी दूर तक फैल गई और 3 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं दो बाइक और एक साइकिल भी जल गई। आग की सूचना मिलने के बाद दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक आग लगने से गोदाम के पास बनी तीन झोपड़ियां और दो बाइक व प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया था।

विज्ञापन


जानमाल की नहीं हुई हानि
साहिल ने बताया कि गांव करनावास में कई लोग झुग्गियों में रहते हैं। पास में ही कबाड़ का गोदाम है। यहां आसपास की कंपनियों से प्लास्टिक का कबाड़ इकट्ठा किया जाता है। वीरवार की रात करीब 11 बजे वह अपनी झोपड़ी में सो रहा था। तभी उसकी पत्नी ने उसे जगाया और बताया कि बाहर आग लग गई है। साहिल तुरंत दूसरी झुग्गियों में सो रहे लोगों को जगाने पहुंचा। आग ने 3 झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साहिल के मुताबिक 3 झुग्गियों और एक गोदाम में रखा लाखों रुपये का कबाड़ जल गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का नहीं पता चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें