फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक चालक पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। एनएच-48 पर आसलवास फ्लाईओवर के पास खराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरे ट्रक की टक्कर लगने के मामले में पुलिस ने घायल ट्रक मालिक ललन प्रसाद की शिकायत पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में ट्रक की मरम्मत कर रहे मैकेनिक मनोज कुमार की मौत हो गई थी, जबकि ललन प्रसाद घायल हो गए थे।
विज्ञापन


ललन प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रक 24 सितंबर को दिल्ली से सामान लेकर जयपुर जा रहा था। बनीपुर चौक से पहले ट्रक का इंजन लॉक हो गया। सूचना पर वह मैकेनिक मनोज को लेकर मौके पर पहुंचे। ट्रक के पीछे रिफ्लेक्टर और पार्किंग लाइट चालू की गई थी।
25 सितंबर सुबह करीब साढ़े 7 बजे मनोज ट्रक के नीचे मरम्मत कर रहा था और ललन पीछे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने तेज गति और लापरवाही से उनके ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। बावल अस्पताल में चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया, जबकि ललन को रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें