फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में बना फिल्मी माहौल, चल रही शूटिंग

Sat, 01 Nov 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
शूटिंग के लिए जातीं रवीना टंडन की बेटी राशा। संवाद
विज्ञापन
बावल। कस्बे में इन दिनों फिल्मी माहौल बना हुआ है। हिंदी फिल्म ‘लाइकी लइका’ की शूटिंग को लेकर कलाकारों और स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म का पहला ऑडिशन जिले के बावल में किया जा रहा है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है जिसकी शूटिंग से न केवल बावल बल्कि पूरे इलाके की पहचान दूर-दूर तक बनेगी।फिल्म के कई दृश्य आसलवास फ्लाईओवर, दयोडई और पेट्रोल पंप के पास फिल्माए जा रहे हैं। बावल में शूटिंग पूरी होने के बाद टीम नारनौल के जलमहल और नीमराना में भी फिल्मांकन करेगी। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा मुख्य हीरोइन की भूमिका निभा रही हैं जबकि अभिनेता अभय वर्मा मुख्य हीरो के रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन

फिल्म के निर्देशक सौरभ गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म समाज को एक सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इसका मुख्य विषय युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें समाज व राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें